- Post by Admin on Tuesday, Aug 19, 2025
- 913 Viewed
![]()
कमलेश यादव: सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल कर खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के सिंघौरी गांव के युवा उद्यमी जितेन्द्र वर्मा ने यह साबित कर दिया है कि अगर सपने बड़े हों और सच्चे मन से मेहनत की जाए तो हर बाधा को पार किया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीकी बोअर बकरियों से शुरू हुआ उनका कारोबार अब खूब फलने-फूलने लगा है।
गौरतलब है कि, जितेंद्र ने पूजा बोअर बकरी फार्म की स्थापना करके व्यवसाय की दुनिया में कदम रखा। यह फार्म दक्षिण अफ्रीकी बोअर बकरियों की विशेष नस्ल के लिए जाना जाता है। इन बकरियों की उच्च गुणवत्ता और विशेष नस्ल के कारण इनकी मांग न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी है।
आज उनकी विशेष नस्ल की बकरियों की मांग छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों तक पहुंच गई है। गरीबी और संसाधनों की कमी को कोसने के बजाय, जितेंद्र ने सिर्फ अपने कर्म पर विश्वास किया और खूब मेहनत की। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने न केवल अपने सपने साकार किए बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन गए। शुरुआत में चुनौतियों का सामना करना आसान नहीं था, लेकिन जितेंद्र ने अपने आत्मविश्वास और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने अपने फार्म का प्रचार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया, जिससे उनका कारोबार भारत के अलग-अलग राज्यों में तेजी से फैल गया। आज देश-विदेश से लोग उनके फार्म पर इन दुर्लभ और अनोखी नस्ल की बकरियों को देखने आते हैं।
उनके प्रयासों से न केवल उन्हें आर्थिक सफलता मिली है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सही दृष्टिकोण और समर्पण से कुछ भी असंभव नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस जिले या गांव से हैं, बस आपके अंदर हिम्मत और कुछ कर गुजरने का जज्बा होना चाहिए।
जितेंद्र सोचने वालों में से नहीं बल्कि करने वालों में से हैं। उनके जीवन का एक ही मूलमंत्र है कि तकनीक के साथ की गई मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है। युवा उद्यमी जितेंद्र वर्मा ने दिखा दिया है कि सही दिशा, इनोवेशन और कड़ी मेहनत से न सिर्फ सफलता पाई जा सकती है, बल्कि अपने गांव और देश का नाम भी रोशन किया जा सकता है।
अन्य समाचार
बढ़ती महंगाई के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ते कदम : राजनांदगांव के आमीन मोटर्स में बढ़ी ई-रिक्शा की मांग
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहन केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गांवों की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक सामान्य ई-रिक्शा प्रतिदिन 80 से 120 किलोमीटर तक चल सकता है और इसकी चार्जिंग लागत पारंपरिक ईंधन की तुलना में बेहद कम होती है
Read More...
कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की जिद ने दिलाई अलग पहचान...युवा उद्यमी शरद सोनी बने युवाओं के लिए प्रेरणा
आज शरद मोटर्स केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुका है। जिले के कई युवा उन्हें देखकर स्वरोजगार और व्यवसाय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। शरद सोनी का मानना है कि सफलता पाने के लिए बड़ा सपना देखना जरूरी है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है उस सपने के लिए लगातार मेहनत करना।
Read More...
काम ऐसा कि पहचान बन जाए...व्यवहार से जीते दिल, मेहनत से जीती दुनिया
शहाबुद्दीन अंसारी मानते हैं कि यदि इंसान अपने काम को पूरी लगन और जिम्मेदारी से करे, तो सफलता एक दिन जरूर उसके कदम चूमती है।
Read More...
23 वर्षीय अंजली सरदाना ने एक साल में खड़ा किया 100 मिलियन डॉलर का स्टार्टअप ‘प्रोंटो’
अंजली ने 2024 में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की। लेकिन उनकी असली रुचि वित्त और निवेश की दुनिया में थी। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने निवेश कार्यालय के साथ काम करते हुए बड़े फंड्स का विश्लेषण किया और बाजार की गहरी समझ विकसित की।
Read More...
रुचि संस्था के हैंडीक्राफ्ट बैग्स ने मुंबई में जीता सभी का दिल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड हेड ऑफिस मुंबई में 9 मार्च से 11 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Read More...
मां दंतेश्वरी हर्बल समूह: औषधीय पौधों का बाजार लगातार बढ़ रहा है और आयुष क्षेत्र का कारोबार तेजी से विस्तार पा रहा है... ऐसे में बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र इस परिवर्तन के केंद्र में हैं
किसानों ने काली मिर्च, ऑस्ट्रेलियन टीक, हल्दी, एनाटो, सफेद मूसली और स्टीविया जैसी फसलों का अवलोकन किया तथा अश्वगंधा और कपिकच्छु के बीज निःशुल्क प्राप्त किए। बड़ी संख्या में किसानों ने जैविक पद्धति से जड़ी-बूटी खेती अपनाने का संकल्प लिया।
Read More...
स्वदेशी मेले में आत्मनिर्भरता की चमक, रुचि महिला मंडल के हस्तनिर्मित बैग बने आकर्षण का केंद्र
मेले में आए खरीदारों का कहना है कि इन हस्तनिर्मित बैगों की गुणवत्ता बड़े ब्रांड्स को भी टक्कर देती है, जबकि कीमतें सभी लोगों की पहुंच में हैं। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की भावना के साथ लोग इन बैगों की खरीदारी कर रहे हैं
Read More...
आधुनिकता के नए सफर में किसानों के साथ...ई-रिक्शा किसानों के लिए नई ऊर्जा, नई संभावनाओं और आर्थिक उन्नति का मजबूत आधार बन चुका है और इस बदलाव की धड़कन हैं आमीन मोटर्स
सुबह की पहली किरण के साथ खेतों से निकला किसान जब ई-रिक्शे में अपना ताज़ा उत्पाद लेकर मंडी पहुँचता है, तो उसके चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलकता है, क्योंकि अब उसके पास अपनी उपज को सही समय पर, सही दाम पर बेचने की ताकत है।
Read More...
Disability के तानों से लड़कर बनी सफल बिज़नेस वुमन
लोगों ने कहा, ये कुछ नहीं कर पाएगी पढ़ा-लिखाकर कोई फायदा नहीं। आज वही नूर सिर्फ 23 साल की उम्र में कॉरपोरेट जॉब के साथ ही अपना बिजनेस भी संभाल रही हैं।
Read More...
आत्मनिर्भर भारत की नायिकाएँ बनेंगी ‘बीमा सखी’, आप भी कर सकती हैं आवेदन
बीमा सखी योजना ग्रामीण भारत में महिलाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें वित्तीय सेवाओं की अग्रदूत बना रही है। एलआईसी और ग्रामीण विकास मंत्रालय की साझेदारी से शुरू की गई यह योजना महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में प्रशिक्षित कर न सिर्फ उन्हें रोज़गार दे रही है, बल्कि गाँव-गाँव में सामाजिक सुरक्षा और बीमा योजनाओं की पहुँच भी बढ़ा रही है।
Read More...