राजनांदगांव : खुमान संगीत अकादमी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त लोक गाथा “धुन” भरथरी का भव्य आयोजन रामनगर में किया गया, जिसमें पारंपरिक कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे लोक गायक भरथरी पप्पू कलिहारी, जिन्होंने अपनी सुमधुर और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी आवाज़ में लोक परंपरा की गहराई और लोकजीवन की सहजता स्पष्ट झलक रही थी।

गौरतलब है कि, कार्यक्रम के दौरान खुमान साव संगीत अकादमी के संस्थापक गोविंद साव और संरक्षक मुरली शरण दास वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की महत्ता को और बढ़ाया। मंच पर तबला वादक गिरधारी पटेल ने अपनी अद्वितीय ताल-लय से माहौल को जीवंत बनाया, वहीं तामेश्वर साहू ने बेजो वादन के माध्यम से लोकधुनों में नई ऊर्जा भर दी।

इसके साथ ही रागी चुम्मन पटेल की पारंपरिक शैली में प्रस्तुत राग ने पूरे कार्यक्रम में सांगीतिक माधुर्यता का विशिष्ट रंग भर दिया। सभी कलाकारों की संयुक्त प्रतिभा और समर्पित प्रस्तुति ने दर्शकों के मन को पूरी तरह से मोहित कर लिया

Share

अन्य समाचार

bird-7850999-1280

चलो भीग लें इस बरसात में फिर से, कुछ दर्द धो दें, कुछ सपने बो दें

हर बूँद में कोई कहानी बहती है, कभी प्रेम की, कभी तन्हाई की


Read More...
img-20250612-215650

अभावो का आदर्श

कष्टों अभावो में रहकर गुजर बसर करना आत्मीयता का बोध कराता रहता है।


Read More...
8

Kangana Ranaut और Javed Akhtar का आपसी झगड़ा समाप्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के साथ आपसी सुलह की और सौहर्दता का परिचय दिया। उन्होंने जावेद अख्तर के प्रति सम्मान प्रकट किया और दोनों ने एक दूसरे का सहयोग देने की बात की। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म में जावेद अख्तर गाने भी लिखेंगे। इस केस से जुड़ा बड़ा अपडेट भी अभिनेत्री कंगना ने पोस्ट शेयर कर दिया है।


Read More...