- Post by Admin on Wednesday, Dec 24, 2025
- 342 Viewed
![]()
कमलेश यादव ; जब समाज में स्वार्थ शोर मचाने लगे, तब कुछ लोग मौन रहकर सेवा करते हैं और वही मौन सबसे ऊँची आवाज़ बन जाता है। यदि सेवा का कोई जीवंत रूप गढ़ा जाए, तो वह हूबहू गुरुमुख दास वाधवा जी जैसा ही होगा। उनका जीवन बताता है कि सच्ची मानवता दिखावे में नहीं, बल्कि समय पर किसी के काम आने में है। वे न पद की लालसा रखते हैं, न प्रशंसा की अपेक्षा बस जरूरतमंद की सहयोग ही उनका धर्म है।
छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव में रहने वाले गुरुमुख दास वाधवा जी ने अपने जीवन को सेवा का पर्याय बना लिया है। इसी शहर की अस्पतालों और जरूरतमंद परिवारों में उनकी निस्वार्थ मौजूदगी वर्षों से महसूस की जाती रही है। अपने जीवन के 75 बसंत देख चुके वाधवा जी सरल, सहज और अत्यंत मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उम्र ने उनके कदम धीमे नहीं किए, बल्कि अनुभव ने उनके हौसले और मजबूत किए हैं। उनके चेहरे की सादगी और व्यवहार की विनम्रता ही लोगों को उनसे जोड़ देती है।
गौरतलब है कि, सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान असाधारण है। वे मरणोपरांत अब तक 53 लोगों का देहदान करवा चुके हैं, जिससे चिकित्सा शिक्षा और शोध को नई दिशा मिली है। इसके साथ ही 23 व्यक्तियों का नेत्रदान जरूरतमंदों तक पहुँचवाकर उन्होंने नेत्रहीन में प्रकाश भरने का पुण्य कार्य किया है।
उनकी सेवा समय और परिस्थिति की मोहताज नहीं। रात के 2 बजे भी यदि मोबाइल की घंटी “ट्रिंग-ट्रिंग” बजती है और मदद की पुकार आती है, तो वे बिना सोचे-समझे निकल पड़ते हैं। किसी को दवाई चाहिए हो, अस्पताल ले जाना हो या कोई और संकट वाधवा जी हमेशा सबसे पहले खड़े मिलते हैं।
गुरुमुख दास वाधवा जी सेवाभावी संस्था “बढ़ते कदम” से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इस संस्था के माध्यम से वे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। सामूहिक सेवा को वे व्यक्तिगत जिम्मेदारी की तरह निभाते हैं।
आज जब समाज को केवल उपदेश नहीं, बल्कि प्रेरणादायक उदाहरणों की आवश्यकता है, तब गुरुमुख दास वाधवा जी जैसे लोग आशा की किरण बनकर सामने आते हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ हो, निरंतर हो और इंसान को इंसान से जोड़ दे। वास्तव में, वे सेवा नहीं करते वे स्वयं सेवा बन चुके हैं।
अन्य समाचार
निर्मल ज्ञान मंदिर में 23 से त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ, युवा संत अभय साहेब करेंगे कबीर वाणी का प्रवचन
निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Read More...
CRC राजनांदगांव में 5 वर्ष तक के बच्चों की श्रवण जाँच हेतु BERA मशीन की सुविधा शुरू
CRC राजनांदगांव में BERA मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से अब जाँच, पहचान और पुनर्वास की प्रक्रिया एक ही केंद्र में पूरी की जा सकेगी। जाँच के बाद यदि किसी बच्चे में श्रवण बाधा पाई जाती है, तो उसके लिए श्रवण यंत्र (Hearing Aid) उपलब्ध कराने के साथ-साथ Auditory Training (श्रवण प्रशिक्षण) की सुविधाएँ भी CRC में पहले से संचालित हैं।
Read More...
खुशनुमा मौसम... सुबह-सुबह पहाड़ी इलाकों और खुले मैदानों में ओस की मोटी परत ने बर्फबारी जैसा दृश्य बना दिया
पूरे राज्य में सामान्य तौर पर ठंड का प्रभाव दिखाई दे रहा है, खासकर सरगुजा जैसे उच्च इलाकों में जहां सर्द हवाएं और न्यूनतम तापमान काफी कम दर्ज हो रहा है।
Read More...
एमजीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया गुरुद्वारा का शैक्षणिक भ्रमण
ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने गुरुद्वारे के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुद्वारा जीवन को सही दिशा देने वाला केंद्र है।
Read More...
इंक्लूज़न के सितारे...सुपरस्टार आमिर खान ने सीआरसी राजनांदगांव की निदेशक स्मिता महोबिया को सम्मानित किया
कई लोग बदलाव का इंतज़ार करते हैं, लेकिन कुछ लोग खुद बदलाव बन जाते हैं और सीआरसी राजनांदगांव की डायरेक्टर स्मिता महोबिया उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने साबित किया है कि समावेशन सिर्फ नीति नहीं, बल्कि एक संवेदनशील दृष्टि है, जो उन हाथों को थामती है जिन्हें दुनिया अक्सर नज़रअंदाज़ कर देती है।
Read More...
जैविक कृषि प्रशिक्षण और कृषक-उत्थान में विशिष्ट योगदान पर सम्मानित: अनुराग त्रिपाठी को मिला राज्य स्तरीय ‘गहिरा गुरु लोक शिक्षक अवार्ड–25’
जैविक खेती के प्रचार और किसान-उत्थान में वर्षों से अद्वितीय योगदान दे रहे अनुराग कुमार त्रिपाठी, निदेशक, ' मां दंतेश्वरी हर्बल समूह ', को छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित एक गरिमापूर्ण राज्य स्तरीय समारोह में ‘गहिरा गुरु लोक शिक्षक अवार्ड–2025’ से अलंकृत किया गया।
Read More...
दिव्यांग सशक्तिकरण में अग्रणी "सीआरसी" को दिव्यांग पुनर्वास, सशक्तिकरण और समावेशी विकास में उल्लेखनीय योगदान हेतु राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में कॉम्पोज़िट रीजनल सेंटर (CRC) राजनांदगांव ने उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया हैं ।
Read More...
60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस : छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है
कॉन्फ्रेंस में देशभर के राज्यों के डीजीपी, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, आइबी, एनआइए, सीबीआइ और रा के अधिकारी शामिल होंगे। कुल मिलाकर करीब 500 आइपीएस अधिकारी इस आयोजन में मौजूद रहेंगे।
Read More...
धारा के विपरीत चलने का हौसला: सुपर 30 के आनंद कुमार ने दी जीवन बदलने वाली सीख
मुख्य अतिथि आनंद कुमार ने कहा कि सपने देखे, संकल्प ले,सपने को बुने, धारा के विपरीत बहे, जीवन में जितना ज्यादा मुश्किल होगा, उतना ही सफलता मिलेगा।
Read More...
नई राह की कमान: जब 12वीं की संतोषी बनीं प्रेरणा की स्पेशल SP
CG Special SP: 15 मिनट में संतोषी के फैसलों से मच गई हलचल, शहर ने देखा अनोखा नेतृत्व :
Read More...