- Post by Admin on Friday, Dec 05, 2025
- 395 Viewed
![]()
कोंडागांव/रायपुर। जैविक खेती के प्रचार और किसान-उत्थान में वर्षों से अद्वितीय योगदान दे रहे अनुराग कुमार त्रिपाठी, निदेशक, ' मां दंतेश्वरी हर्बल समूह ', को छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित एक गरिमापूर्ण राज्य स्तरीय समारोह में ‘गहिरा गुरु लोक शिक्षक अवार्ड–2025’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान समता साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा प्रदान किया गया।
अनुराग त्रिपाठी पिछले कई वर्षों से देश-विदेश से फार्म भ्रमण पर आने वाले प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, युवा उद्यमियों और प्रशिक्षणार्थियों को जैविक खेती, प्राकृतिक खाद निर्माण, बीज-संवर्धन, हर्बल दवाइयों के निर्माण तथा कृषि-आधारित उद्यमिता पर पूर्णत: निशुल्क प्रशिक्षण देते रहे हैं। अब तक उनके द्वारा देशभर के लाखों किसानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे बस्तर सहित पूरे भारत में जैविक खेती का एक मजबूत आधार विकसित हुआ है।
सम्मान समारोह में यह अलंकरण छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट दर्जा) श्री शशांक शर्मा, समता साहित्य अकादमी के प्रांताध्यक्ष श्री जी. आर. बंजारे ‘ज्वाला’, तथा उपस्थित वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों ने प्रदान किया। कार्यक्रम में उनकी प्रतिबद्धता, कृषि नवाचारों और किसान-केंद्रित कार्यशैली की सराहना की गई।
समता साहित्य अकादमी द्वारा यह अवार्ड उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और लोक-शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट और दीर्घकालिक योगदान देते हैं। अनुराग त्रिपाठी का चयन, जैविक कृषि आंदोलन को जन–जन तक पहुंचाने में उनकी निरंतर निस्वार्थ सेवाओं के लिए किया गया।
गौरतलब है कि अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म एवं रिसर्च सेंटर बस्तर आज देशभर में जैविक कृषि प्रशिक्षण का एक मॉडल केंद्र माना जाता है। यहां प्रतिवर्ष हजारों किसान नई तकनीकों, उच्च उपज वाले औषधीय पौधों, मिट्टी सुधार मॉडलों और रसायनमुक्त कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इस सम्मान से बस्तर, छत्तीसगढ़ और मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के सदस्यों तथा अंचल के किसानों में अत्यंत हर्ष और गर्व की भावना है।
अन्य समाचार
निर्मल ज्ञान मंदिर में 23 से त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ, युवा संत अभय साहेब करेंगे कबीर वाणी का प्रवचन
निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Read More...
CRC राजनांदगांव में 5 वर्ष तक के बच्चों की श्रवण जाँच हेतु BERA मशीन की सुविधा शुरू
CRC राजनांदगांव में BERA मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से अब जाँच, पहचान और पुनर्वास की प्रक्रिया एक ही केंद्र में पूरी की जा सकेगी। जाँच के बाद यदि किसी बच्चे में श्रवण बाधा पाई जाती है, तो उसके लिए श्रवण यंत्र (Hearing Aid) उपलब्ध कराने के साथ-साथ Auditory Training (श्रवण प्रशिक्षण) की सुविधाएँ भी CRC में पहले से संचालित हैं।
Read More...
सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ हो, निरंतर हो और इंसान को इंसान से जोड़ दे...75 वर्षीय गुरुमुख दास वाधवा ने सैकड़ों परिवारों को अपने शरीर और आंखें दान करने के लिए प्रेरित किया है
यदि सेवा का कोई जीवंत रूप गढ़ा जाए, तो वह हूबहू गुरुमुख दास वाधवा जी जैसा ही होगा। उनका जीवन बताता है कि सच्ची मानवता दिखावे में नहीं, बल्कि समय पर किसी के काम आने में है। वे न पद की लालसा रखते हैं, न प्रशंसा की अपेक्षा बस जरूरतमंद की सहयोग ही उनका धर्म है।
Read More...
खुशनुमा मौसम... सुबह-सुबह पहाड़ी इलाकों और खुले मैदानों में ओस की मोटी परत ने बर्फबारी जैसा दृश्य बना दिया
पूरे राज्य में सामान्य तौर पर ठंड का प्रभाव दिखाई दे रहा है, खासकर सरगुजा जैसे उच्च इलाकों में जहां सर्द हवाएं और न्यूनतम तापमान काफी कम दर्ज हो रहा है।
Read More...
एमजीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया गुरुद्वारा का शैक्षणिक भ्रमण
ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने गुरुद्वारे के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुद्वारा जीवन को सही दिशा देने वाला केंद्र है।
Read More...
इंक्लूज़न के सितारे...सुपरस्टार आमिर खान ने सीआरसी राजनांदगांव की निदेशक स्मिता महोबिया को सम्मानित किया
कई लोग बदलाव का इंतज़ार करते हैं, लेकिन कुछ लोग खुद बदलाव बन जाते हैं और सीआरसी राजनांदगांव की डायरेक्टर स्मिता महोबिया उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने साबित किया है कि समावेशन सिर्फ नीति नहीं, बल्कि एक संवेदनशील दृष्टि है, जो उन हाथों को थामती है जिन्हें दुनिया अक्सर नज़रअंदाज़ कर देती है।
Read More...
दिव्यांग सशक्तिकरण में अग्रणी "सीआरसी" को दिव्यांग पुनर्वास, सशक्तिकरण और समावेशी विकास में उल्लेखनीय योगदान हेतु राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में कॉम्पोज़िट रीजनल सेंटर (CRC) राजनांदगांव ने उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया हैं ।
Read More...
60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस : छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है
कॉन्फ्रेंस में देशभर के राज्यों के डीजीपी, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, आइबी, एनआइए, सीबीआइ और रा के अधिकारी शामिल होंगे। कुल मिलाकर करीब 500 आइपीएस अधिकारी इस आयोजन में मौजूद रहेंगे।
Read More...
धारा के विपरीत चलने का हौसला: सुपर 30 के आनंद कुमार ने दी जीवन बदलने वाली सीख
मुख्य अतिथि आनंद कुमार ने कहा कि सपने देखे, संकल्प ले,सपने को बुने, धारा के विपरीत बहे, जीवन में जितना ज्यादा मुश्किल होगा, उतना ही सफलता मिलेगा।
Read More...
नई राह की कमान: जब 12वीं की संतोषी बनीं प्रेरणा की स्पेशल SP
CG Special SP: 15 मिनट में संतोषी के फैसलों से मच गई हलचल, शहर ने देखा अनोखा नेतृत्व :
Read More...