सत्यदर्शन लाइव विशेष रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल में मौसम ने ऐसा करवट बदली कि लोगों ने इस मौसम का खूब लुफ्त उठा रहे हैं। पहाड़ी इलाकों और खुले मैदानों में सुबह-सुबह जमी ओस की मोटी परत ने बर्फबारी जैसा दृश्य प्रस्तुत किया। खेतों, घास और वाहनों पर सफेद चादर जैसी परत देख ग्रामीणों ने इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती दिनों से तापमान अचानक गिर गया, जिससे सुबह होते-होते चारों ओर शीतलहर का असर साफ दिखा। ठंडी हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।

ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आए, वहीं बच्चों और युवाओं में इस अनोखे मौसम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी अधिक ठंड का असर फसलों पर मिलाजुला हो सकता है। जहां कुछ रबी फसलों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं सब्जियों और नर्सरी पौधों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

किसान अपने खेतों में सतर्कता बरतते हुए फसलों को ढकने और सिंचाई के जरिए ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में और गिरावट संभव है।

अगले कुछ दिनों तक सरगुजा संभाग में शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा अत्यधिक ठंड में आवश्यक सावधानियां अपनाएं। पूरे राज्य में सामान्य तौर पर ठंड का प्रभाव दिखाई दे रहा है, खासकर सरगुजा जैसे उच्च इलाकों में जहां सर्द हवाएं और न्यूनतम तापमान काफी कम दर्ज हो रहा है।

मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में शीतलहर के असर के लिए चेतावनी जारी की है और बताया है कि तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। विशेषकर बुज़ुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है

Share

अन्य समाचार

images-13

निर्मल ज्ञान मंदिर में 23 से त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ, युवा संत अभय साहेब करेंगे कबीर वाणी का प्रवचन

निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सद्ज्ञान महायज्ञ का 57वां वार्षिक स्थापना महोत्सव आगामी 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


Read More...
gemini-generated-image-dbk70edbk70edbk7

CRC राजनांदगांव में 5 वर्ष तक के बच्चों की श्रवण जाँच हेतु BERA मशीन की सुविधा शुरू

CRC राजनांदगांव में BERA मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से अब जाँच, पहचान और पुनर्वास की प्रक्रिया एक ही केंद्र में पूरी की जा सकेगी। जाँच के बाद यदि किसी बच्चे में श्रवण बाधा पाई जाती है, तो उसके लिए श्रवण यंत्र (Hearing Aid) उपलब्ध कराने के साथ-साथ Auditory Training (श्रवण प्रशिक्षण) की सुविधाएँ भी CRC में पहले से संचालित हैं।


Read More...
img-20251224-075408

सच्ची सेवा वही है, जो निस्वार्थ हो, निरंतर हो और इंसान को इंसान से जोड़ दे...75 वर्षीय गुरुमुख दास वाधवा ने सैकड़ों परिवारों को अपने शरीर और आंखें दान करने के लिए प्रेरित किया है

यदि सेवा का कोई जीवंत रूप गढ़ा जाए, तो वह हूबहू गुरुमुख दास वाधवा जी जैसा ही होगा। उनका जीवन बताता है कि सच्ची मानवता दिखावे में नहीं, बल्कि समय पर किसी के काम आने में है। वे न पद की लालसा रखते हैं, न प्रशंसा की अपेक्षा बस जरूरतमंद की सहयोग ही उनका धर्म है।


Read More...
mixcollage-20-dec-2025-07-03-am-2397

एमजीएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया गुरुद्वारा का शैक्षणिक भ्रमण

ज्ञानी नरिंदर सिंह ताज ने गुरुद्वारे के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुद्वारा जीवन को सही दिशा देने वाला केंद्र है।


Read More...
img-20251212-wa0002

इंक्लूज़न के सितारे...सुपरस्टार आमिर खान ने सीआरसी राजनांदगांव की निदेशक स्मिता महोबिया को सम्मानित किया

कई लोग बदलाव का इंतज़ार करते हैं, लेकिन कुछ लोग खुद बदलाव बन जाते हैं और सीआरसी राजनांदगांव की डायरेक्टर स्मिता महोबिया उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने साबित किया है कि समावेशन सिर्फ नीति नहीं, बल्कि एक संवेदनशील दृष्टि है, जो उन हाथों को थामती है जिन्हें दुनिया अक्सर नज़रअंदाज़ कर देती है।


Read More...
img-20251205-wa0003

जैविक कृषि प्रशिक्षण और कृषक-उत्थान में विशिष्ट योगदान पर सम्मानित: अनुराग त्रिपाठी को मिला राज्य स्तरीय ‘गहिरा गुरु लोक शिक्षक अवार्ड–25’

जैविक खेती के प्रचार और किसान-उत्थान में वर्षों से अद्वितीय योगदान दे रहे अनुराग कुमार त्रिपाठी, निदेशक, ' मां दंतेश्वरी हर्बल समूह ', को छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित एक गरिमापूर्ण राज्य स्तरीय समारोह में ‘गहिरा गुरु लोक शिक्षक अवार्ड–2025’ से अलंकृत किया गया।


Read More...
img-20251204-wa0018

दिव्यांग सशक्तिकरण में अग्रणी "सीआरसी" को दिव्यांग पुनर्वास, सशक्तिकरण और समावेशी विकास में उल्लेखनीय योगदान हेतु राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में कॉम्पोज़िट रीजनल सेंटर (CRC) राजनांदगांव ने उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया हैं ।


Read More...
img-20251128-075900

60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस : छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है

कॉन्फ्रेंस में देशभर के राज्यों के डीजीपी, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, आइबी, एनआइए, सीबीआइ और रा के अधिकारी शामिल होंगे। कुल मिलाकर करीब 500 आइपीएस अधिकारी इस आयोजन में मौजूद रहेंगे।


Read More...
img-20251126-wa0008

धारा के विपरीत चलने का हौसला: सुपर 30 के आनंद कुमार ने दी जीवन बदलने वाली सीख

मुख्य अतिथि आनंद कुमार ने कहा कि सपने देखे, संकल्प ले,सपने को बुने, धारा के विपरीत बहे, जीवन में जितना ज्यादा मुश्किल होगा, उतना ही सफलता मिलेगा।


Read More...
images-10

नई राह की कमान: जब 12वीं की संतोषी बनीं प्रेरणा की स्पेशल SP

CG Special SP: 15 मिनट में संतोषी के फैसलों से मच गई हलचल, शहर ने देखा अनोखा नेतृत्व :


Read More...