- Post by Admin on Tuesday, Jul 21, 2026
- 285 Viewed
![]()
कमलेश यादव : जीवन का सबसे सुंदर उत्सव वही होता है, जो केवल खुशियाँ बाँटने तक सीमित न रहकर समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दे। नन्ही बिटिया सिरजन हार कौर का जन्मदिन इसी सोच के साथ मनाया गया, जहाँ केक और उपहारों के स्थान पर पौधारोपण को प्राथमिकता देकर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया गया। यह अनूठी पहल सभी के लिए प्रेरणा का विषय बनी।
जन्मदिन के अवसर पर गुरुद्वारा तुमड़ीबोड़ परिसर में संगत की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा और प्रकृति संरक्षण की भावना को और मजबूत किया।
इसके पश्चात नन्ही सिरजन हार कौर के विद्यालय में भी पौधारोपण किया गया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर को विशेष बनाते हुए बच्चों को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया तथा प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
इस सराहनीय पहल में गुरुद्वारा की संगत, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी ने नन्ही बिटिया सिरजन हार कौर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि जन्मदिन जैसे अवसरों पर पौधारोपण की परंपरा विकसित हो जाए, तो समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक जागरूकता और अधिक बढ़ेगी।
अन्य समाचार
सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव
कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
Read More...
गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी
इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।
Read More...
लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता: उज्ज्वल कसेर बने दिग्विजय कॉलेज के गौरव
दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है
Read More...
राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल
Read More...
नीम की पत्तियाँ और बाँस से बनी गेड़ी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन का उत्सव
बारिश के बाद जब धान की फसल हरी-भरी होने लगती है, तो किसानों के मन में एक नई उमंग जाग उठती है, और यही उमंग हरेली पर्व के रूप में सामने आती है।
Read More...
कांदुल: जहाँ इंसानियत की मिसाल बनकर उभरा एक गाँव
सुबह की पहली किरण के साथ जब गाँव के लोग अपने खेतों की ओर निकलते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराना, हाल-चाल पूछना और ज़रूरत पड़ने पर बिना कहे मदद के लिए हाथ बढ़ा देना यही कांदुल की असली पहचान है।
Read More...
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल...चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रोत्साहन राशि
प्रविष्टियां प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर "मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026" स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
Read More...
गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गुरु दी संगत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Read More...
मजदूरी की मजबूरी क़ो दिखाया ठेंगा, अब है आइसक्रीम दुकान की राजकुमारी...राज्य आजीविका मिशन (बिहान) से बनाया स्वरोजगार का साम्राज्य
राजकुमारी साहू का शुरुआती जीवन किसी आम साधनहीन ग्रामीण महिला की तरह अभावों के साए में बीता। परिवार में आय का कोई स्थायी जरिया नहीं था। जब गाँव में उम्मीद की सारी खिड़कियाँ बंद नजर आने लगीं, तो रोजगार के लिए उन्हें अपने परिवार के साथ अन्य राज्यों की ओर रुख करना पड़ा।
Read More...
निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में 28 जून को मनेगी 629वीं कबीर जयंती
नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में संत कबीरदास की 629वीं जयंती 28 जून, रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाई जाएगी
Read More...