- Post by Admin on Thursday, Jun 25, 2026
- 298 Viewed
![]()
भिलाई। नेहरू नगर स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम में संत कबीरदास की 629वीं जयंती 28 जून, रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर आश्रम एवं समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में कबीर पंथ के अनुयायियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
गौरतलब है कि, समारोह के मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती चंदेश्वरी बांधे उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा संत कोमल साहेब एवं महंत परमेश्वर साहेब विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे।
आयोजन के दौरान मंगलाचरण, बीजक पाठ, संध्या पाठ, भजन, सत्संग, प्रवचन तथा गुरु पूजा जैसे धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। संत कबीरदास के विचारों और मानवता, समरसता तथा सत्य के संदेशों का भी प्रसार किया जाएगा। समिति के ट्रस्टीगण, प्रबंध कार्यकारिणी, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने सभी कबीर पंथी अनुयायियों, धार्मिक प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कबीर जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
अन्य समाचार
सीआरसी राजनांदगांव में जन्माष्टमी की धूम, दिव्यांग लाभार्थियों संग मना उत्सव
कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले लाभार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के बीच कई रोचक एवं समावेशी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
Read More...
गणपति बप्पा को जगाने वाला हाथ: रामपुर के मूर्तिकार मनोज सोनी
इस गणेशोत्सव पर रामपुर एक बार फिर उस कलाकार की साधना का साक्षी बनेगा, जिसने मिट्टी को सिर्फ आकार नहीं, आत्मा दी है और एक साधारण गांव को कला व आस्था के संगम में बदल दिया है।
Read More...
लगातार दूसरी स्वर्णिम सफलता: उज्ज्वल कसेर बने दिग्विजय कॉलेज के गौरव
दिग्विजय महाविद्यालय जिले का एकमात्र ऐसा प्रतिष्ठित संस्थान है जहाँ पत्रकारिता का उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम संचालित होता है
Read More...
राजनांदगांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर वृहद् वृक्षारोपण, 30 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
"एक पेड़, एक ज़िंदगी" अभियान के तहत सीआरसी परिसर में लगाए गए 150 पौधे, महापौर सहित कई गणमान्य रहे शामिल
Read More...
नीम की पत्तियाँ और बाँस से बनी गेड़ी छत्तीसगढ़ के लोक जीवन का उत्सव
बारिश के बाद जब धान की फसल हरी-भरी होने लगती है, तो किसानों के मन में एक नई उमंग जाग उठती है, और यही उमंग हरेली पर्व के रूप में सामने आती है।
Read More...
कांदुल: जहाँ इंसानियत की मिसाल बनकर उभरा एक गाँव
सुबह की पहली किरण के साथ जब गाँव के लोग अपने खेतों की ओर निकलते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराना, हाल-चाल पूछना और ज़रूरत पड़ने पर बिना कहे मदद के लिए हाथ बढ़ा देना यही कांदुल की असली पहचान है।
Read More...
लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल...चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रोत्साहन राशि
प्रविष्टियां प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर "मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026" स्पष्ट रूप से अंकित करना आवश्यक होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा तथा समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
Read More...
गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गुरु दी संगत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा बंदीछोड़ तुमड़ीबोड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Read More...
पौधारोपण के साथ मनाया गया नन्ही बिटिया सिरजनहार कौर का जन्मदिन, दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश
इस सराहनीय पहल में गुरुद्वारा की संगत, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने नन्ही बिटिया सिरजन हार कौर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
Read More...
मजदूरी की मजबूरी क़ो दिखाया ठेंगा, अब है आइसक्रीम दुकान की राजकुमारी...राज्य आजीविका मिशन (बिहान) से बनाया स्वरोजगार का साम्राज्य
राजकुमारी साहू का शुरुआती जीवन किसी आम साधनहीन ग्रामीण महिला की तरह अभावों के साए में बीता। परिवार में आय का कोई स्थायी जरिया नहीं था। जब गाँव में उम्मीद की सारी खिड़कियाँ बंद नजर आने लगीं, तो रोजगार के लिए उन्हें अपने परिवार के साथ अन्य राज्यों की ओर रुख करना पड़ा।
Read More...