- Post by Admin on Saturday, Aug 01, 2026
- 277 Viewed
![]()
SDM Karishma Chauhan Success Story: कहते हैं 'सपनों को हकीकत में बदलने के लिए संसाधनों का अंबार नहीं, बल्कि सही दिशा और खुद पर विश्वास जरूरी होता है।' नोएडा की रहने वाली करिश्मा चौहनी की सक्सेस स्टोरी इसका बेहतरीन उदाहरण है। जिन्होंने उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UP PCS क्रैक साबित कर दिया कि जब हौसले बुलंद हों, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नए जमाने की तकनीक भी सफलता का रास्ता आसान बना देती हैं।
कौन हैं करिश्मा चौहान? करिश्मा चौहान नोएडा के साधारण परिवार से आती हैं। वे महज 28 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज (PCS) 2024 परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल करके SDM बनी थीं। करिश्मा की स्कूलिंग नोएडा के एक स्कूल से हुई है। इसके बाद, हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन लिया। उन्होंने डीयू से जूलॉजी (ऑनर्स) में बैचलर डिग्री हासिल की है। बाद में IGNOU से अपनी पोस्ट-ग्रेजुएट पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के अलावा, चौहान को खाली समय में बैडमिंटन खेलना और खाना बनाना पसंद है।
उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं, मां हाउसवाइफ हैं और उनकी एक छोटी बहन भी है। पिता के सपने को बना लिया जुनून यूपी पीसीएस एग्जाम क्लियर करने के बाद, करिश्मा ने कई इंटरव्यू में अपनी सक्सेस जर्नी के बारे में बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पहली बार यूपी पीसीएस के बारे में उनके पिता ने बताया। पिता का सपना था कि बेटी पीसीएस अफसर बने। पिता के सपने को उन्होंने जुनून बना लिया और बिना कोचिंग सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर एग्जाम क्लियर किया।
तैयारी के दौरान मूवी देखी, AI का इस्तेमाल किया करिश्मा की कहानी है सबसे रोचक पहलू उनका नए जमाने की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना है। उन्होंने बताया कि मेन्स एग्जाम की तैयारी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया था। जनरल स्टडी पेपर 1 से 4 तक चैटजीपीटी का स्मार्ट तरीके से यूज किया। उन्होंने ऐसे ही 20 से 30 निबंध तैयार किए थे, जिनमें से तीन निबंध हूबहू परीक्षा में आ गए थे।
वे कहती है कि तैयारी के दौरान मोटिवेशन के लिए मूवी और वेब सीरीज देखती थीं। वे कहती हैं, 'मेरी एक आदत है कि कोई भी वेब सीरीज या मूवी चलाकर पढ़ती हूं तो मेरा कॉन्सन्ट्रेशन ज्यादा अच्छा होता है।' असफलता से ली सीख करिश्मा का यह दूसरा अटेम्प्ट था। इससे पहले वे पीसीएस प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाई थीं। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कमियों को पहचानकर दोगुनी मेहनत की।
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पहले प्रयास में प्रीलिम्स पास न कर पाने के कारण वह मामूली अंतर से चूक गई थीं। सुधार करने के पक्के इरादे के साथ, उन्होंने एक अनुशासित दिनचर्या अपनाई और लंबे समय तक पढ़ाई की। उन्होंने कहा, 'मैं दिन में 14-15 घंटे पढ़ाई करती थी। खुद पर विश्वास ने मुझे बेहतर करने में मदद की। दूसरे अटेम्ट में SDM बनीं, अब UPSC है लक्ष्य यूपी पीसीएस 2024, करिश्मा चौहान का दूसरा अटेम्प्ट था।
इस बार उन्होंने न सिर्फ एग्जाम क्वालिफाई किया, बल्कि 17वीं रैंक लाकर टॉप 20 में जगह बनाई थी। यूपी पीसीएस एग्जाम की प्रिपरेशन के बारे में करिश्मा बताती हैं कि उनका ज्यादा फोकस करेंट अफेयर्स पर रहा। उनका मानना है कि पीसीएस एग्जाम क्रैक करने के लिए 60 से 70% फैक्ट्स पर पकड़ होनी चाहिए।
वे कहती हैं, 'अब मेरा लक्ष्य UPSC पास करना है और मैं अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ इसकी तैयारी भी करूंगी।' एस्पिरेंट्स को सलाह देते हुए उन्होंने कहा था, 'खूब मेहनत करें और तब तक काम करते रहें जब तक आप कुछ हासिल न कर लें। खुद पर भरोसा रखें और आप जरूर सफल होंगे।
अन्य समाचार
शिक्षा वह दीया है, जो हर अंधेरे युग में रास्ता दिखाता है
इतिहास गवाह है कि हर बड़ी क्रांति के पीछे एक विचार था, और हर विचार के पीछे एक शिक्षक। जब समाज अंधविश्वास और अज्ञान के अंधेरे में डूबा था, तब शिक्षा ने ही दीये की तरह रास्ता दिखाया।
Read More...
जब एक महिला की ज़िद ने बचा ली एक पूरी प्रजाति: कैसे 10,000 महिलाओं की फ़ौज ने सारस को नया जीवन दिया
डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन की कहानी सिर्फ़ एक पक्षी को बचाने की कहानी नहीं है यह इस बात का प्रमाण है कि जब महिलाएं एकजुट होकर ठान लें, तो बड़े से बड़ा बदलाव भी संभव है। उन्होंने साबित कर दिया कि संरक्षण और सशक्तीकरण साथ-साथ चल सकते हैं, और एक व्यक्ति का संकल्प पूरे समुदाय की सोच बदल सकता है।
Read More...
जीवन में आए सबसे कठिन मोड़ के बाद नए सिरे से खुद को गढ़ने की मिसाल: कैंसर को हराकर 57 वर्षीय जावित्री ने कैसे बनाई नई पहचान
57 वर्ष की आयु में जावित्री की यह कहानी केवल पावरलिफ्टिंग की उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि यह जीवन में आए सबसे कठिन मोड़ के बाद नए सिरे से खुद को गढ़ने की मिसाल है।
Read More...
तीन फुट का हौसला, आसमान जैसी उड़ान: डॉ. गणेश बरैया की प्रेरक कहानी
आज हर सुबह जब गणेश स्टेथोस्कोप गले में डालकर अस्पताल के गलियारे में कदम रखते हैं, तो वह सिर्फ एक डॉक्टर की ड्यूटी नहीं, बल्कि यह संदेश भी साथ लेकर चलते हैं कि हौसला शरीर की ऊंचाई का मोहताज नहीं होता।
Read More...
जिद्द जिजीविषा और परिवार का सपना: डॉक्टर हेमंत साहू ने एक लक्ष्य तय किया, उसे पाने में पूरी शिद्दत से जुट गए, और आज परिणाम सबके सामने है
जो परिवार ने देखा था, वह साकार हुआ है और असल में यह सफलता किसी एक की नहीं, हम सबकी है।" डॉक्टर हेमंत साहू के यह शब्द किसी भी संघर्षरत इंसान के लिए एक मशाल की तरह हैं।
Read More...
विश्व फोटोग्राफी दिवस : एक कैमरामैन दुनिया को अलग तरह से देखता है
हर साल 19 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी फोटोग्राफरों और शौकीनों को समर्पित है, जिन्होंने अपने कैमरे के जरिए समय के उन खास पलों को कैद किया जो हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बन गए।
Read More...
आजादी के 80 साल: बदलाव की नई इबारत लिख रहा बैगाटोला
आजादी के 80वें वर्ष में जब पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी कर रहा है, बैगाटोला जैसे गांव यह साबित कर रहे हैं कि असली विकास तभी सार्थक है जब वह गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचे।
Read More...
हाथ में स्टेथोस्कोप, दिल में इंसानियत और आंखों में हर जिंदगी बचाने का सपना...डॉक्टर विजय ठाकुर की प्रेरक कहानी
तुलसी क्लिनिक से हजारों जिंदगी में भरोसा, करुणा और उम्मीद जगाने वाले चिकित्सक डॉक्टर विजय ठाकुर
Read More...
माटी के डॉक्टर: जब सेवा बनी सांसों की तरह जरूरी... डॉ. वासुदेव साहू की प्रेरक कहानी
छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर स्थित ग्राम माहुद में विगत 30 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे डॉ. वासुदेव साहू ने चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज सेवा को भी अपना ध्येय बनाया है।
Read More...
एक आंख की रोशनी गई, मगर हजारों जीवन में उम्मीद की रोशनी जगा दी...अपनी पीड़ा को समाज की सेवा में बदलने वाले, डॉक्टर सुदर्शन देवांगन
डॉ. एस.के. (सुदर्शन) देवांगन डॉ. भीमराव अंबेडकर के उस विचार को अपने जीवन में साकार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि "जब पढ़-लिखकर काबिल बन जाओ, तब उस समाज को मत भूलना, जहां से तुम आए हो।" पिछले 12 वर्षों से वे रातापयली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रहे हैं।
Read More...